click here

  • Breaking News

    IND v SA Day3 live: डीन एल्गर ने संभाली पारी,

     112 गेंद में पूरा किया अर्धशतक


    India vs South Africa 1st Test Match Day 3 Live Cricket Update: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज (गांधी-मंडेला ट्रोफी) का पहला टेस्ट मैच विशाखापत्तनम खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवाकर 39 रन जोड़ लिए थे। इससे पहले मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक के बाद अपने स्पिनरों के बुने फिरकी के जाल के दम पर भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस दिया। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे अग्रवाल ने जबर्दस्त संयम का प्रदर्शन करते हुए 371 गेंद में 215 रन बनाये । भारत ने 136 ओवर में सात विकेट पर 502 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर तीन विकेट 39 रन पर गंवा दिये । एडेन मार्कराम (पांच), थ्यूनिस डे ब्रून (चार) और डेन पीट (0) जल्दी आउट हो गए । दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से वह 463 रन पीछे है। आर अश्विन ने मार्कराम को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने डि ब्रून को विकेट के पीछे लपकवाया। रविंद्र जडेजा ने पीट को पवेलियन भेजा। इससे पहले पहला दिन जहां रोहित शर्मा के नाम रहा, वहीं दूसरे दिन अग्रवाल ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। डीन एल्गर 27 और तेंबा बावुमा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तीसरे दिन के खेल का सारा अपडेट यहां जानें....
    11.12 AM: साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 144 रन हो चुका है। डु प्लेसिस और एल्गर क्रीज पर डटे हुए हैं। साउथ अफ्रीका अभी भी 358 रन पीछे हैं।
    11.10 AM: विराट कोहली ने अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बॉलिंग के लगाया है। पहली गेंद पर डु प्लेसिस ने स्टेट में चौका मारा है। इसी के साथ डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट में अब अपने उच्चतम स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले भारत के खिलाफ 39 रन उनका बेस्ट स्कोर था। 
    11.05 AM: अर्धशतक पूरा होते ही एल्गर थोड़ा आक्रामक नजर आ रहे हैं। 44 ओवर जडेजा लेकर आए। ओवर की पहली ही गेंद पर एल्गर ने छक्का जड़ दिया है। इस ओवर में एल्गर ने दो छक्के लगाए हैं और एक चौका भी जड़ा है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 44 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन हो चुका है। एल्गर अब 74 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
    11.03 AM: 43 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। 43वां ओवर हनुमा बिहारी लेकर आए थे। काफी कसी हुई बॉलिंग की। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बाउंड्री का काई मौका नहीं दिया। टीम का स्कोर 124-4।
    10.59 AM: डीन एल्गर और डु प्लेसिस के बीच साझेदारी पनप रही है। अभी अभी एल्गर ने अपना अर्धशतक 14वां अर्धशतक पूरा किया है। टीम का स्कोर 42 ओवर में 121 रन हो चुका है।
    10.49 AM: साउथ अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने पारी संभाली है। उन्होंने 112 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है। जबकि दूसरे छोर पर डु प्लेसिस उनका साथ दे रहे हैं।
    10.46 AM: 39वां ओवर जेडजा लेकर आए हैं। जडेजा के लिए यह ओवर काफी अच्छा रहा। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल जरूर रही लेकिन साउथ अफ्रीका को कोई मौका नहीं मिला। मात्र दो रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 104 रन है।
    10.45 AM: 38वां ओवर खत्म हो चुका है। अश्विन काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में साउथ अफ्रीका को मात्र पांच रन मिले। जिसमें डु प्लेसिस ने एक चौका मारा था और एक सिंगल लिया। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन हो गया है।
    10.40 AM: 37वां ओवर साउथ अफ्रीका की टीम के लिए अच्छा रहा। यह ओवर रवींद्र जडेजा लेकर आए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर एल्गर ने चौका जड़ा। एल्गर अर्धशतक के काफी नजदीक पहुंच गए हैं।
    10.30 AM: 36 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 93 रन है। एल्गर अपने अर्ध शतक की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि दूसरे छोर से डु प्लेसिस उनका साथ दे रहे हैं।
    10.20 AM: दक्षिण अफ्रीका ने 35 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिे हैं। एल्गर और डु प्लेसिस क्रीज पर जमे हुए हैं।
    10.10 AM: दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर तक 4 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। इस समय एल्गर 36 रन और डु प्लेसिस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
    9.59 AM: बावुमा के आउट होने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस बैटिंग करने आए हैं। इस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 63/4
    9.57 AM: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट बावुमा के रूप में गिरा। वो 18 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद का शिकार हुए। 
    9.30 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 39/3 है। क्रीज पर एल्गर (27) और बावुमा (6) मौजूद हैं। 

    No comments

    SUGGEST

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad