click here

  • Breaking News

    RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2019: इसी सप्‍ताह जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

    RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2019: इसी सप्‍ताह जारी हो सकता है एडमिट कार्ड





    RRB NTPC CBT 1 admit card 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) एनटीपीसी कंप्यूटर-आधारित सीबीटी फेज 1 परीक्षा (NTPC computer based test CBT exam) के लिए एडमिट इस सप्‍ताह किसी भी वक्‍त जारी कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआरबी जल्द ही इस संबंध में अपनी ऑफशियिल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी कर देगा. कार्ड का लिंक एक्‍टिव होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

    इस परीक्षा के माध्यम से RRB नॉनटेक्‍निकल कैटेगिरी में (NTPC) के तहत कुल 35,208 पदों पर नियुक्‍तियां करेगा. बता दें आरआरबी एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा. बस उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर मैसेज भेज देगा, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे RRB की ऑफिशियिल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नई अपडेट के लिए लॉग इन कर सकते हैं.

    RRB NTPC CBT 1 admit card 2019: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • आधिकारिक वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं
    • RRB NTPC CBT I Admit Card 2019 लिंक पर एक्‍टिव करें
    • यहां पर रजिस्‍ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एंटर करें.
    • अब आपके सामने एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2019 खुलकर आ जाएगा
    • अब आप एडमिट कार्ड की एक कॉपी संभालकर भविष्‍य के लिए रख लें.

    No comments

    SUGGEST

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad