click here

  • Breaking News

    NTPC ने निकाली इंजीनियर के लिए 203 वेकेंसी, सैलरी 160,000 तक

    NTPC ने निकाली इंजीनियर के लिए 203 वेकेंसी, सैलरी 160,000 तक

    इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अगस्त से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2019 है.


    NTPC वेकेंसी: नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC), नई दिल्ली ने इंजीनियर्स के लिए के लिए कुल 203 वैकेंसी निकाली हैं. इंजीनियर्स के लिए ये वैकेंसी इलेक्ट्रिकल / मेकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में हैं. इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 6 अगस्त से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2019 है. कुल 203 वैकेंसी में से 75 पद इलेक्ट्रिकल के लिए, 76 मेकेनिकल के लिए, 26 इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए और 26 इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए हैं.

    सभी डिपार्ट्मेंट्स में इंजीनियर पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास कम से कम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री हो. ये डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान की हो. इंजीनियरिंग डिग्री इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में होनी चाहिए.

    अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास बतौर एग्जिक्यूटिव या सुपरवाइजर काम करने का कम से कम 3 साल का तजुर्बा हो. कैंडीडेट्स की उम्र 30 साल तक हो. सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट्ल की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए तक होगी.

    इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडीडेट्स को नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in पर जाना होगी. ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.


    No comments

    SUGGEST

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad