शर्मनाक ! प्रेमी को जोड़े टॉर्चर किया, बाल काटे और पिलाई पेशाब
श्रीगंगानगर | राजस्थान के उदयपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर उन्हें टॉर्चर करने यहां तक बेशाब पीने को मजबूर करने का घिनौना मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले ऐसी की एक और घटना सामने आई थी।
एक पुलिसवाले ने बताया कि प्रेमी जोड़े केा टॉर्चर करने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल थी। आरोपी ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े के बाल काट डाले थे और उन्हें जूतों का माला पहनाया था। इतने में मन नहीं भरा तो दोनों को सिगरेट से जलाया और पेशाम पिलाई। घटना जिले के खेरोला थाने के माधिकपुर कालबेलिया बस्ती की है।
शनिवार को यह जोड़ा एक गांव से भाग गया था। दोनों की जाति अलग-अलग है इसलिए समाज इन्हें साथ रहने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसी वजह से दोनों घर से भाग गए थे। रविवार को ग्रामीणों ने दोनों का पता लगा लिया और उन्हें पकड़ लाए। इसके बाद उनके साथ तरह तरह की बदसलूकी की और बंधक बनाकर टॉर्चर किया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और प्रताड़ित किए जा रहे जोड़े को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जब दोनों को प्रताड़ित करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समाज की समति के बेगैर लड़की ने युवक से नाता बना लिया था।
बताया जा रहा है कि 'नाता' एक सामाजिक रिवाज है जिसके तहत कोई पुरुष महिलाओं के साथ संबंध रखता है। यह रिवाज जिले के भील समुदाय के लोगों में पाई जाती है। नाता के तहत महिला और पुरुष को शादी करने के बाद नाता बनाना चाहिए या फिर विधवा होने के बाद महिला नाता बना सकती है। हालांकि इस परंपरा में एक आदमी से ही नाता रखने की अनुमति होती है।
राजस्थान पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से जुलाई तक अपराध में 66 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।
No comments
SUGGEST