पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने संकल्प यात्रा निकाली
150वीं गांधी जयंती के अवसर पर निकाली संकल्प यात्रा
गंगानगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प यात्रा निकाली |
श्रीगंगानगर। गंगानगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प यात्रा निकाली। यह गांधी यात्रा गंगानगर शहर के भगतसिंह चौक से रवाना होकर शहर के मुय मार्ग से होते हुए शिव सर्किल के बाद गांव महियावाली में विर्सजित हुई। सांसद निहालचंद संसदीय क्षेत्र गंगानगर की 8 विधानसभाओं में लगातार आठ दिन तक गांधी यात्रा निकालकर स्वच्छता व पर्यावरण का संदेश देगें।
गांधी यात्रा से पूर्व निहालचंद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर देश में स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिये गांधी जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहें, ताकि आने वाला भविष्य अच्छा हो। उन्होंने कहा कि महापुरूषों को याद करना तथा उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलना हम सबके लिये गौरव की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के ही नही पूरी दुनिया के दिलों में बसते हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में रेल विस्तार के लिये अनेक कार्य हुए हंै, जिससे यहां के आमजन को दूरदराज की रेल सेवाओं का लाभ मिला है। इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
No comments
SUGGEST