विभाग से भ्रष्ट कर्मचारी हटाये जाये : लखविंद्र सिंह
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
श्रीगंगानगर। भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) ने आज यूनियन अध्यक्ष लखविंद्र सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने आज उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रोजगार विभाग में चल रही धांधली का आरोप लगाते हुए कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में अध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं जैसे श्रमिकों की शुभशक्ति योजना, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं में मिलने वाली सहायता को फर्जी तरीके से अपनी मनमर्जी से पास करवाते हैं और निरस्त कर देते हैं। इस तरह जिन मजदूरों को लाभ मिलना होता है वह नहीं मिल पाता है। इससे मजदूरों में काफी रोष उत्पन्न हुआ और इन भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और इनके स्थान पर नये कर्मचारी लगाने की मांग की। अगर ऐसा नहीं होता है सीटू यूनियन ने कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
No comments
SUGGEST