click here

  • Breaking News

    सास-पत्नी को उतारा मौत के घाट

    घरेलू विवाद के चलते वारदात को अंजाम                                                                               

    श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र के गांव गड़ीछानी में हुआ दोहरा हत्याकांड सामने आया। जहां दामाद ने अपनी सास व पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का आरोप विनोद कुमार पर लगा है। पुलिस सूत्रों का अंदेशा है कि विनोद कुमार ने अपनी सास सजना देवी (50), पत्नी पुष्पा की हत्या कर अपनी अढाई साल की पुत्री को साथ ले गया।
    थानाप्रभारी नवदीप सिंह के अनुसार सूचना के अनुसार रात को ही आरेापी विनोद कुमार ने इनकी हत्या की थी। सुबह पड़ोसियों ने ही घर में कोई हलचल नहीं होने पर व बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पड़ौसियों ने घर में आकर देखा कि दोनों मां-बेटी के शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़े थे व पास में अढाई माह की बेटी रो रही थी। पता चला है कि पुष्पा अपने पति के साथ घरेलू विवाद के चलते पीहर में अपने मां के पास रह रही थी। पुष्पा की ससुराल हरियाणा में है। जानकारी के अनुसार पुष्पा के एक अढाई साल व एक दो माह की बेटी है। दोनों के सिर पर रोड से हमला कर उन्हें जान से मार दिया। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार को राउंडअप कर लिया गया है। मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

    No comments

    SUGGEST

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad