SBI PO Mains result 2019: एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द
SBI PO Mains result 2019: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने जल्द ही पीओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट की जारी करने वाली है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 2000 पीओ की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट www.sbi.co.in/careers पर जाकर चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स यहां अपना रोलनंबर देखकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
आपको बता दें कि एसबीआई पीओ की परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी। नोटिफिकेशन की मानें तो इसमें कहा गया है कि पीओ मुख्य परीक्षा के नतीजे अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में बैठना होगा। ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू सितंबर महीने में आयोजित किए जाएंगे। 

यूं चेक कर सकेंगे नतीजे
- sbi.co.in/careers पर जाएं।
- ‘latest announcements’ पर क्लिक करें
- SBI PO Mains Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

No comments
SUGGEST