click here

  • Breaking News

    RRC Recruitment 2019: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में क्या होगा एग्जाम पैटर्न

    RRC Recruitment 2019: जानें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में क्या होगा एग्जाम पैटर्न



    rrc group d recruitment 2019
    RRC Group D Recruitment 2019 RRC Group D Exam pattern: आरआरसी ग्रुप डी की 1.03 लाख भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2019 है। 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं RRB Group D Result घोषित किया जा चुका है। अगले चरण RRB Group D PET के एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं। कुछ दिन बाद PET शुरू हो जाएंगे। वहीं RRB ALP Technician 2nd stage Result का भी इंतजार है। जल्द ही इस परिणाम की भी घोषणा हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 2018 फरवरी-मार्च में निकली ग्रुप डी व ग्रुप सी पदों पर वैकेंसी की नियुक्तियां मई-जून माह तक हो जाएंगी।  
    अब करो RRC Group D की तैयारी
    RRC Group D भर्ती 2019 के नोटिफिकेशन में सीबीटी का संभावित समय सितंबर-अक्टूबर 2019 बताया गया है। पिछली बार की तरह कंपीटिशन तगड़ा होगा क्योंकि करोड़ों में उम्मीदवार आवेदन करेंगे। ऐसे में अभी से रणनीति बनाने की जरूरत है। तैयारी करने से पहले एग्जाम का सिलेबस जानना बेहद आवश्यक है। सीबीटी पेपर में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। तैयारी के लिए उम्मीदवार पिछले सालों के प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर सॉल्व करें। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। 

    एग्जाम पैटर्न
    पेपर 100 नंबर का होगा। प्रश्न भी 100 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1-1 नंबर का होगा। कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे। 

    RRC Group D Syllabus 
    मैथ्स
    इन टॉपिक्स को करें कवर: नंबर सिस्टम, बोडमास (BODMAS), दशमलव (Decimals), भिन्न (Fractions), लघुत्तम, समापर्त्य (एलसीएम), महत्तम समापवर्तक (एचसीएफ), अनुपात एवं समानुपात (Ratio and Proportion), प्रतिशत, मेन्सुरेशन, समय और कार्य, समय और दूरी, साधार और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित (एलजेब्रा), ज्योमेट्री व ट्रिग्नोमेट्री, प्रारंभिक सांख्यिकीए, वर्गमूल, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, नल और टंकी आदि। 

    जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
    इन टॉपिक्स को करें कवर: अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमनुसार और संख्या श्रंखला ( Alphabetical and Number Series), कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि। 

    जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान)
    इन टॉपिक्स को करें कवर: 10वीं स्तर के कोर्स के फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के विषय अच्छी तरह पढ़ लें

    No comments

    SUGGEST

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad