डीएलएड की परीक्षा दो से सात सितंबर तक
डीएलएड की परीक्षा दो से सात सितंबर तक
बिहार बोर्ड ने डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2018-20 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा दो से सात सितंबर तक ली जाएगी। .
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार बिहार बोर्ड इस परीक्षा कराएगा। परीक्षा केंद्र राज्य के सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पाली में ली जाएगी। दो और तीन सितंबर की परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक होगी। दूसरी पाली दो से पांच बजे तक ली जाएगी। इसके बाद चार से सात सितंबर की परीक्षा दो-दो घंटे की होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से अपराह्न चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
20 अगस्त को जारी होगा एडमिट कार्ड : इस परीक्षा के लिए 20 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी होगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट ६६६. ु्रँं१ुङ्मं१ि. ङ्मल्ल'्रल्ली पर अपलोड रहेगा। संबंधित महाविद्यालय प्राचार्य यूजर आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थी को उपलब्ध कराएंगे। नि:शक्त विद्यार्थियों के लिए संबंधित जिले के डीईओ लेखक की स्वीकृति देंगे।


No comments
SUGGEST